-
दूसरे मैच में बिहार व तमकुहीराज बराबरी पर रहा
- आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता
राजीव जायसवाल
बड़हलगंज। आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज ने बनारस हास्टल को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में मदनी एफ सी क्लब मेहा बिहार और तमकुहीराज एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों टीमें 1-1 गोल मारकर बराबरी पर रही।
नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में पहले हाफ के खेल के 34 वें मिनट में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के खिलाड़ी आलम ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के खेल में भी बड़हलगंज के खिलाड़ीयों का दबदबा बनाए रहे।27 वें मिनट बड़हलगंज के खिलाड़ी आलम ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
दूसरा मैच मेहा बिहार और तमकुहीराज के बीच खेला गया। पहले हाफ के खेल के 13 वें मिनट पर मेहा बिहार के खिलाड़ी हेमजा ने पहला गोल दागकर अपनी टीम का खाता खोला। लेकिन वहीं 35 वें मिनट में तमकुहीराज के खिलाड़ी मोहित ने शानदार हेड के जरिए गोल मारकर टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के खेल दोनों टीमों में जबरदस्त टक्कर हुई। खेल के अंत तक 1-1 पर ही बराबरी पर रही।
मैच के निर्णायक एमए खान, खुर्शीद आलम, संतोष, सुरेन्द्र सिंह व पप्पू सिंह तथा उदघोषक मुन्ना शाही व वीरेन्द्र कुमार रहे।
मैच के मुख्य अतिथि डॉ मनोज यादव, डॉ मंजय सोनी, डॉ संतोष सिंह, डॉ नईम, डॉ रमेश, ब्रह्मा यादव, कृष्णा गौड़, राधेश्याम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। आयोजन समिति के इम्तियाज अहमद, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरू सोनकर व श्रवण जायसवाल, अशोक जायसवाल, रामनगीना यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व बैज लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह उज्जैन, अमित वशिष्ठ त्रिपाठी , तहसीन, बबलू आजाद, मोहम्मद युसूफ, तीर्थराज, योगेश राय, राजेन्द्र मद्धेशिया, चून्नू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
