Breaking News

थाईलैंड में होगा भव्य मातेश्वरी शक्तिपीठ की स्थापना


अन्तराष्ट्रीय डेस्क-जैनेंद्र कुमार गुप्ता 
सदगुरूदेव महाराज अपने थाईलैंड यात्रा के दुसरे दिन  महाछाही जनपद पहुचें जहां पर अप्रवासी भारतीयो ने उनका भव्य स्वागत किया ,सदगुरू जी महाराज की ये यात्रा अपने विश्व शांति मिशन के तहत ही हो रहा है ,इस दौरान सदगुरूदेव महाराज ने अपने सत्संग के दौरान कहा



"भगवान आज भी भक्तो के साथ है।बस भक्त का भाव सच्चा होना चाहिए, जीवन की भौतिक संघर्षो के बीच मनुष्य अपने जीवन का असली ध्येय भुल गया है ,हमारा जीवन मानव कल्याण के लिए प्रेरित होना चाहिए और हमारे द्वारा किये गये कार्य से एक भी व्यक्ति का जीवन बदल गया तो समझो हमने ईश्वर की सेवा की ,जो भी व्यक्ति बिना  पुण्य सोचे जितना ही निष्काम कार्य किया वो उतना ही आदि मां  के सन्निकट रहता है"



इस दौरान वहां उपस्थित अपार जनसमुह ने थाईलैंड में भव्य मातेश्वरी शक्तिपीठ की स्थापना का प्रस्ताव रखा जिनमें प्रमुख रूप से श्री श्याम त्रिपाठी , मनोज यादव,अमित यादव ,संजय यादव, रामदयाल यादव, रविन्द्र यादव ,उमेश मिश्र आदि  लोगो अपने प्रतिबद्धता जतायी, और सदगुरूदेव महाराज ने भी अपनी सहमति जताई