Breaking News

UP NEWS"बीवी IRS, साले MLA, सरहज IPS... UP के नए DGP राजीव कृष्ण का परिवार ताकत और रसूख का पर्याय"

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश तिवारी 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को नया कार्यवाहक डीजीपी मिल गया है। 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण ने सोमवार को डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। तेजतर्रार, अनुभववान और कई अहम पदों पर रह चुके राजीव कृष्ण का न सिर्फ प्रशासनिक कद बड़ा है, बल्कि उनका पूरा परिवार भी ऊंचे ओहदों पर है। उनकी पत्नी, साले, सरहज, साली और बहनोई – सभी प्रभावशाली पदों पर रह चुके हैं या हैं, जो उन्हें और अधिक रसूखदार बनाता है।


कौन हैं राजीव कृष्ण?

राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को नोएडा में हुआ था। वे 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने 30 से ज्यादा साल के करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग हर अहम मोर्चे पर सेवाएं दी हैं।


पुलिस में अब तक के प्रमुख पद:

बरेली, कानपुर, अलीगढ़ में बतौर एएसपी (ASP) करियर की शुरुआत।

फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा, लखनऊ और बरेली में एसएसपी (SSP) रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) के पहले डीआईजी बनाए गए।

मेरठ रेंज के आईजी, लखनऊ व आगरा जोन के एडीजी (ADG) भी रह चुके हैं।

अगस्त 2023 में उन्हें एडीजी विजिलेंस बनाया गया और जनवरी 2024 में डीजी प्रमोट कर डीजी विजिलेंस बनाया गया।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।


परिवार भी कम नहीं – हर कोई ऊंचे पद पर

राजीव कृष्ण का परिवार कई अहम पदों पर तैनात अधिकारियों और नेताओं से भरा है। एक नजर डालिए:


पत्नी – IRS अधिकारी मीनाक्षी सिंह:

इनकम टैक्स विभाग की अधिकारी हैं।

वर्तमान में लखनऊ में इनकम टैक्स कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।



साले – बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह:

मीनाक्षी सिंह के भाई हैं।

लखनऊ के सरोजिनी नगर से बीजेपी विधायक हैं।

राजनीति में आने से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

उन्होंने 2022 में राजनीति में कदम रखा और पहली ही बार में विधानसभा चुनाव जीता।



सरहज – नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह:

राजेश्वर सिंह की पत्नी और राजीव कृष्ण की सरहज हैं।

नोएडा की मौजूदा पुलिस कमिश्नर हैं।

आईपीएस अधिकारी के रूप में तेजतर्रार और सख्त छवि की अधिकारी मानी जाती हैं।



साली – आभा सिंह:

मीनाक्षी सिंह की बड़ी बहन हैं।

पहले पोस्टल सर्विस की सीनियर अधिकारी थीं।

अब मुंबई हाई कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही हैं।



बहनोई – वाईपी सिंह:

आभा सिंह के पति और पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं।

सेवा के बाद वे भी सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।



राजीव कृष्ण सिर्फ एक अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी ही नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे परिवार से आते हैं जो प्रशासन, कानून, राजनीति और पुलिस – चारों क्षेत्रों में प्रभावी मौजूदगी रखता है। उनकी अगुवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस से शासन को न सिर्फ कड़े फैसले, बल्कि मजबूत नेतृत्व की भी उम्मीद है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़ी चुनौतियां हैं।