Breaking News

Deoria News: एन.बी.एस शिक्षा सेवा संस्थान में टॉपर्स का सम्मान, छात्रों के चेहरे खुशी से खिले भाटपार रानी, देवरिया:

पुनीत कुमार पाण्डेय भाटपार रानी, देवरिया:

भाटपार रानी ब्लॉक के जसुई स्थित एन.बी.एस शिक्षा सेवा संस्थान में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां टॉपर्स के सम्मान के साथ ही छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण शाही ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने हाथों से ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। साथ ही अभिभावकों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में आकृति गुप्ता ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्यन मौर्या ने 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और आर्यन सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में आफताब रजा ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान, कृष्णा पाण्डेय ने 88.2 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, मुस्कान यादव ने 86.6 प्रतिशत अंक के साथ छठा, आदित्य कुमार ने 86 प्रतिशत अंक के साथ सातवां, प्रीतम कुमार ने 84 प्रतिशत अंक के साथ आठवां, तन्मय कुशवाहा ने 83.2 प्रतिशत अंक के साथ नौवां तथा सलोनी चौहान ने 82.4 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर प्रो. अजय प्रताप शाही, प्रबंधक प्रवीण कुमार शाही, सह-डायरेक्टर रंजीत प्रताप शाही, प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा सिंह एवं उप-प्रधानाचार्य धनंजय पाण्डेय ने सभी टॉपर्स को माल्यार्पण कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात तालियों की गूंज के बीच मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह ने न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।